NEET Paper Leak: एनडीए और राजद में आरोप प्रत्यारोप तेज, एक दूसरे…

पटना: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच अब बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने सीबीआई को सौंप दी है तो वहीं इस मामले में देश भर में राजनीतिक बयानबाजियां भी कम नहीं हो रही। एक तरफ एनडीए के नेता तेजस्वी यादव पर पेपर लीक के मास्टरमाइंड से सांठ गांठ का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव मास्टरमाइंड और उसके परिजनों का फोटो एनडीए के नेताओं के साथ शेयर कर आरोप लगा रहे हैं।

राजद ने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया और यहां तक कह दिया कि नीट पेपर लीक सरकार के संरक्षण में हुआ है। अगर सरकार का संरक्षण प्राप्त नहीं होता तो पेपर रद्द हो चुका होता। लेकिन अब तक पेपर लीक नहीं किया गया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी राजद पर लगातार हमलावर है और कह रही है कि भ्रष्टाचार राजद का पुराना इतिहास रहा है। पेपर लीक हो या जमीन के बदले नौकरी का मामला, ऐसी घटनाओं को राजद बखूबी अंजाम दे सकती है।

नीट पेपर लीक कांड में भी तेजस्वी के इशारे पर ही सरकारी गेस्ट हाउस का कमरा बुक कराया गया था। वहीं जदयू ने भी राजद पर हमला किया और कहा कि हमारे नेता के साथ आम जनता फोटो खिंचवाती है इसका मतलब यह नहीं है कि उसका कनेक्शन जदयू से है। राजद सिर्फ मनगढंत कहानियां गढ़ते रहती है।

यह भी पढ़ें NEET Paper Leak के आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

NEET Paper Leak NEET Paper Leak NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...