NEET-UG पेपर लीक मामला : SC में आज सुप्रीम सुनवाई

नई दिल्ली : नीट यूजी पेपर लीक मामले में आज यानी आठ जुलाई को देश के सर्वोच्चय न्यायालय यानी की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे विवादों से घिरी नीट-यूजी का भविष्य क्या होगा, यह तो सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद तय होगा। लेकिन इस सुनवाई पर देश के करीब 24 लाख छात्रों की निगाहें जरूर टिकी होगी, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रखा है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के सामने इस पूरे विवाद को लेकर अब तक करीब 38 याचिका पहुंच चुकी हैं, इनमें ज्यादातर इस परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली है। जबकि एक-दो याचिका परीक्षा को न रद्द करने की मांग वाली भी है। ऐसे में अब फैसला सुप्रीम कोर्ट के हाथ में है।

5 मई को हुई थी परीक्षा

नीट-यूजी की यह परीक्षा पांच मई 2024 को हुई थी, जबकि रिजल्ट चार जून को घोषित हुआ था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट से जो जानकारी मिली है, उनमें नीट-यूजी से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ करेगी। यह सुनवाई इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस लेकर देश में राजनीति भी गरमाई हुई है।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : आरोपियों की आज खत्म होगी रिमांड

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...

Sathankulam Custodial Death Case: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को...

Madurai: मद्रास हाईकोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। कोर्ट ने 6 साल पगले के एक...

मगध मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार दादी को...

गयाजी : गयाजी के सबसे बड़े अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

जमीनी विवाद में कुदाल से हमला, एक की मौत, आधा दर्जन...

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img