पति-पत्नी के विवाद में उग्र हुआ पड़ोसी, दोनों की कर दी पिटाई, पति की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद में लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने की मामला प्रकाश में आया है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है मृतक की पहचान इटवा ग्राम निवासी 49 वर्षीय सरजू प्रसाद के रूप किया गया है। घटना के संबंध हसपुरा थाना अध्यक्ष नरोत्तम कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली कि इटवा गांव में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही हसपुरा पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को अपने पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी, वह गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी ने लाठी और डंडे से पति-पत्नी दोनों को जमकर पिटाई कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान पति सरजू प्रसाद की मौत हो गई। मृतक के पत्नी का इलाज एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं हसपुरा पुलिस ने अंतिम परीक्षण करवा कर शव को परिजन को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 लाख इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह समेत एक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...