नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में मुलायम सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: नहीं रहे नेताजी- उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का

सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया.

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

तब सपा संरक्षक का ऑक्सीजन लेवर नीचे आने लगा था.

इसके अलावा उन्हें यूरिन संक्रमण, चेस्ट इंफेक्शन और सांस लेने में भी दिक्कत थी.

सुबह 8.16 बजे ली आखिरी सांस

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था.

उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था.

मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली. मुलायम सिंह यादव के

निधन की पुष्टि समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर की. सपा ने ट्वीट कर लिखा,

मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव.

नहीं रहे नेताजी: पीएम मोदी ने यूं किया याद

वहीं सपा संरक्षक ने निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव के साथ मेरी कई बातचीत हुई. घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था. उनका निधन मुझे पीड़ा देता है. उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.

पीएम मोदी ने आगे लिखा, मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे. रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया. उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे.

नहीं रहे नेताजी: समाजवाद के प्रमुख स्तंभ और संघर्षशील युग का अंत- सीएम योगी

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ और संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने आगे कहा, मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...