Advertisment

जलापूर्ति योजनाओं के तहत दिए जा रहे नए कनेक्शन होंगे निःशुल्क

रांची : प्रत्येक शहरी नागरिक के घर तक टैप के माध्यम से पानी पहुंचे इसको लेकर झारखंड सरकार बेहद हीं गंभीर और संवेदनशील है। सोमवार दिनांक 6 सितंबर 2021 को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण की ओर से निःशुल्क मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन देनें के कार्य में तेजी लाने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बोलते हुए राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार नें कहा कि हर व्यक्ति के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए कम से कम 8 नगर निकाय रांची,  देवघर,  लातेहार,  गिरिडीह, आदित्यपुर, धनबाद, चास, और हजारीबाग मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन देने में और गति लाएं । उन्होंने कहा कि झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर 2021 से पहले आठ नगर निकाय कम से कम 50 हजार अतिरिक्त कनेक्शन देना सुनिश्चित करें ।

इस कार्यशाला में वाटर रूल 2020 के आलोक में दिए जा रहे नये कनेक्शन पर चर्चा हुयी और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के  जरिए विभान्न शहरों में चल रही जलापूर्ति योजनाओं ,जलापूर्ति योजनाओं से दिए जा रहे कनेक्शन इत्यादि का स्टेटस भी देखा गया। इस कार्यशाला में स्टेक होल्डर्स के बीच समन्वय को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यशालाके माध्यम से राज्य शहरी अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार नें लोगों से भी अपील की कि सरकार आपको निःशुल्क मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन दे रही है आप इस दिशा में सहयोग करें।

कार्यशाला में सूडा डाययरेक्टर श्री अमित कुमार के साथ साथ रांची धनबाद और हजारीबाग सहित प्रदेश के 8 नगर निकायों के पदाधिकारी, आदित्यपुर से उप नगर आयुक्त गिरिजाशंकर प्रसाद,सूडा के सहायक निदेशक आशीष कुमार,सूडा से ही सुजीत भारती,जुडको की ओर से महाप्रबंधक सुदिप्तो सेन गुप्ता,सभी पीएमसी, सभी पीएमयू, सभी निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

निःशुल्क नेत्र शिविर में कई लोगों ने कराई जांच, जानिए किस दिन होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...