साइबर अपराधियों का नया कारनामा, कोरोना वैक्सीन के नाम पर कर रहे ठगी

नालंदा : अब साइबर अपराधियों का नया कारनामा सामने आया है. साइबर अपराधी कोरोना की तीसरी लहर में वैक्सीन के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं. जबकि देशभर में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है. घटना बिहार के नालंदा की है. जहां साइबर ठग भोलेभाले लोगों को कोरोना वैक्सीन के नाम पर शिकार बना रहे हैं.

दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में भी कोविड मरीज के परिजनों के साथ-साथ लोगों को ठगने के लिए तैयार हो गया है. जिसे कुचलने के लिए नालंदा पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करना शुरू कर दिया. इसी दौरान नालंदा पुलिस को कतरीसराय के कमल विगहा व कतरडीह में छापेमारी कर छह साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 06 मोबाइल, तीन रजिस्टर, 126 पेज ग्राहकों के दस्तावेज, एक पीएनबी का चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, एक पैन काड, एक आधार कार्ड और आठ हजार नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तार साइबर ठग शुभम कुमार कतरीसराय के कमल विगहा के रहने वाला है. जबकि संजय कुमार, सुमंत कुमार, संजीत कुमार, अंकु कुमार, पिंटू कुमार कतरीसराय के ही कतरडीह गांव का रहने वाला है.

इस मामले में पुलिस ने कुल 30 अन्य साईबर ठग को भी नामजद अभियुक्त बनाया है. इधर डीएसपी राजगीर प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली की कतरीसराय के कतरडीह गांव में साइबर ठग लोगों को ठगी करने के लिए एकत्रित हुआ है. जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने चारो ओर से घेराबंदी की. जहां छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य भागने में सफल रहा.

गिरफ्तार लोगों के पास से बहुत सारे दस्तावेज बरामद किये गये हैं. जिनको ठगी किया है उनके मोबाइल नंबर की दस्तावेज बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

रिपोर्ट: रजनीश

साइबर अपराधियों ने किया डीसी के नाम पर ठगी का प्रयास

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...

Raja Kumar Verma Vietnam Accident: वियतनाम हादसे में मृत राजा कुमार...

Raja Kumar Verma Vietnam Accident, रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के...