Advertisment

नीतीश Cabinet के नए मंत्रियों को मिल गया विभाग, देखें किसे क्या मिला…

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरा और मुख्यमंत्री के मुलाकात के तुरंत बाद बिहार में कैबिनेट (Cabinet) विस्तार किया गया। कैबिनेट में भाजपा के 7 विधायकों को जगह दी गई है। इसके बाद अब सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सात नए मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा करने के लिए पुराने 6 मंत्रियों के विभागों में संशोधन भी किया गया है।

संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से इस्तीफा देने के बाद यह विभाग अब संजय सरावगी को दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा के एकल पद की नीति पर चलते हुए बिहार सरकार के Cabinet से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा के सांगठनिक चुनाव में एक बार फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी दी जाएगी।

1 379 22Scope News
नए मंत्रियों को आवंटित विभाग

डॉ सुनील कुमार

डॉ सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले भाजपा के प्रेम कुमार के पास था। अब प्रेम कुमार से एक विभाग वापस ले कर डॉ सुनील कुमार को दिया गया है। अब प्रेम कुमार के पास सिर्फ सहकारिता विभाग बचा है।

जीवेश कुमार

जीवेश कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग दिया गया है। पहले यह विभाग भाजपा के नितिन नवीन के पास था। नितिन नवीन को अब पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar Cabinet विस्तार: बिहार में जाति के सहारे जमात जुटाने की है एनडीए की कोशिश

राजू कुमार सिंह

राजू कुमार सिंह को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन विभाग जदयू के नीतीश मिश्रा के पास था। नीतीश मिश्रा के पास पर्यटन विभाग के साथ उद्योग विभाग था जिसमें पर्यटन विभाग ले लिया गया है अब उनके पास उद्योग विभाग बच गया है।

मोती लाल प्रसाद

नीतीश Cabinet में शामिल हुए मोतीलाल प्रसाद को कला संस्कृति एवं युवा विभाग आवंटित किया गया है। यह विभाग पहले उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास था। विजय सिन्हा के पास अब खान एवं भूतत्व विभाग के साथ ही कृषि विभाग है।

1 380 22Scope News
मंत्रियों के विभाग का किया गया संशोधन

विजय कुमार मंडल

विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग आवंटित किया गया है। यह विभाग पहले हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के पास था। संतोष सुमन के पास अब केवल लघु जल संसाधन विभाग है।

Bihar के Cabinet Expansion में सभी नए चेहरे दागी

कृष्ण कुमार मंटू

कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रोवैधिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग भी संतोष कुमार सुमन के पास था जो कि अब कृष्ण कुमार मंटू को दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुजफ्फरपुर में विजय कुमार सिन्हा ने कहा- जनता की सेवा करने के लिए हुआ कैबिनेट विस्तार…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...