East and West कॉरिडोर जोड़ने वाली एनएच गड्ढे में तब्दील

गोपालगंज: गोपालगंज में ईस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर को जोड़ने वाली एनएच 27 पर कई जगह गड्ढा हो गया है जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है। दुर्घटना की वजह से अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। ईस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर को जोड़ने वाली एनएच 27 सड़क का यूपी सीमा से डुमरिया घाट तक एनएच 27 का आलम यह है कि कई जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए है और गड्ढे में पानी भर गया है।

लोग जान जोखिम में डालकर एनएच 27 पर सफर कर रहे है। आये दिन लगातार हो रहे हादसे की वजह से गोपालगंज पुलिस ने एनएचआई के प्रबंधक, अभियंता के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते 04 जुलाई को सिधवलिया थाना के सदौवा के समीप एनच 27 पर गड्ढे की वजह से आल्टो कार पर ट्रक पलट गई। जिससे कार सवार महिला दरोगा सतिभा कुमारी व चालक की मौत हो गई।

घटना के बाद सिधवलिया पुलिस एनएचआई के प्रबंधक, अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि एनएच 27 पर कई जगह गड्ढे होने की वजह से महिला दारोगा की मौत हुई है। सिधवलिया पुलिस ने एनएचआई के प्रबंधक, अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। अनुसंधान के बाद कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल एनएच 27 का मरम्मत अगर नही किया गया तो बारिश के मौसम में कई लोगो की जाने जा सकती है। गोपालगंज में एनएच 27 पर टोल टैक्स देने के वावजूद भी लोग सुरक्षित नही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- भागलपुर में श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर, Tourism and PHED विभाग कर रही विशेष तैयारी

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

East and West East and West East and West

East and West

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...