सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत 27 नक्सली मारे गए

Desk. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षबलों साथ मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली नेता नम्बाला केशव राव उर्फ ​​बसवराज समेत 27 नक्सली मारे गए हैं। बसवराज पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। बसवराज प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का महासचिव भी था। वह 1970 के दशक से नक्सली आंदोलन का हिस्सा रहा है और देशभर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ वन क्षेत्र में एक बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जहां नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। बुधवार सुबह जंगल से सटे अबूझमाड़ इलाके में शुरू हुए इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवान शामिल थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली नेताओं को घेर लिया।

नक्सलियों से सुरक्षाबलों का मुठभेड़

माओवादियों के माद डिवीजन के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर चार जिलों की जिला रिजर्व गार्ड टीमों ने इलाके में अभियान शुरू किया, जिसके बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। यह घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के मारे जाने के दो सप्ताह बाद हुई है।

Saffrn

Trending News

फुल एक्शन में नीतीश कुमार, 21 जून को बुलायी बड़ी बैठक

पटना : नीतीश कुमार ने इसी साल अप्रैल के महीने में मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था। अब कुर्सी छोड़ने के बाद 21 जून को...

बंगले पर मचा बवाल, RJD ने खोली सत्ता पक्ष की पोल,...

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड खाली कराने की कवायद के बीच बिहार की राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता...

बांस काटने को लेकर जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लोगों ने बरसायीं...

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर...

साइकिलिंग Movement को मिलेगा बढ़ावा: डाल्टनगंज में बैठक, 20 जून को...

डाल्टनगंज में साइकिलिंग को जन-आंदोलन बनाने के लिए बैठक हुई। 20 जून को शहर में जागरूकता रैली निकलेगी, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी होगी।Cycling...

JEE एडवांस्ड 2026 के नतीजे हुए घोषित, बिहार के शुभम कुमार...

गयाजी : देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार बिहार के गयाजी के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img