NIRF 2022: कोरोना काल में कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने किया बेहतर प्रदर्शन

नई दिल्ली : पिछले दो वर्षों से लगातार कोरोना की वजह से बुरी तरह प्रभावित भारतीय शिक्षा व्यवस्था की

वास्तविक स्थिति सामने आ रही है. खासकर उच्च शिक्षा कोरोना से काफी प्रभावित हुई.

हालांकि ऐसी प्रतिकूल स्थिति में भी कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने अपना प्रदर्शन बेहतर बनाए रखा.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)

2022 की घोषणा की जिसमें देश के सभी प्रकार के उच्च शिक्षण संस्थानों का प्रदर्शन सामने आया है.

ये है देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय

शिक्षण व्यवस्था सहित कई दूसरे मानकों के आधार पर उच्च शिक्षण संस्थानों का प्रदर्शन निर्धारित किया जाता है.

इस फेहरिस्त के मुताबिक देश के 10 टॉप विश्वविद्यालयों में- बेंगलुरु स्थित

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विवि,

दिल्ली का जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी, कोलकाता का जाधवपुर युनिवर्सिटी,

कोयंबटूर का अमृता विश्व विद्यापीठ, वाराणसी का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,

मणिपाल स्थित मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन,

कोलकाता का कलकत्ता युनिवर्सिटी, वेल्लोर का वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हैदराबाद का युनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद शामिल है.

देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली स्थित एम्स, चंडीगढ़ का पीजीआईएमईआर, वेल्लोर का सीएमसी, बेंगुरू का एनआईएमएचएएनएस, वाराणसी का बीएचयू, पांडुचेरि स्थित जेआईपीएमईआर, लखनऊ का एसजीपीजीआईएमईआर, कोयंबटूर का अमृता विश्व विद्यापीठ, तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुणाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, मणिपाल का कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज शामिल है.

टॉप पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

देश के टॉप पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग में तीन साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके मुताबिक इस साल आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बंबई, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर शामिल है.

टॉर रिसर्च इंस्टीट्यूट के मामले में आईआईएससी बेंगलौर सबसे अव्वल रहा. जबकि दूसरे स्थान पर आईआईटी मद्रास और तीसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली है.

पहले स्थान पर आईआईएम अहमदाबाद

जबकि भारत के टॉप 10 एमबीए कॉलेजों में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बंगलौर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईटी दिल्ली, आईआईएम कोझीकोड, आईआईएम लखनऊ, आईआईएम इंदौर, जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट जमशेदपुर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग मुंबई, आईआईटी मद्रास शामिल है.

देश के तीन प्रमुख लॉ विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया युनिवर्सिटी बंगलौर, नेशनल लॉ युनिवर्सिटी नई दिल्ली और सिम्बॉयसिस लॉ स्कूल पुणे शामिल है.

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...