नीतीश और तेजस्वी हरियाणा रवाना, रैली में होंगे शामिल

270
Advertisment

देवी लाल की जयंती पर आयोजित रैली में होंगे शामिल

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विशेष विमान से हरियाणा के लिए

Advertisment

रवाना हो गये. उनके साथ मंत्री संजय झा भी हैं.

वे सभी हरियाणा के फतेहाबाद में सम्मान रैली में शामिल होंगे.

यह रैली देवी लाल की जयंती के मौके पर आयोजित हो रही है.

2024 में विपक्षी एकता को मजबूत करने पर जोर रहेगा.

कार्यक्रम में कई राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

cm nitish kafila 22Scope News

हरियाणा: सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे सीएम नीतीश और लालू

हरियाणा जाने से पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि चौटाला जी का कार्यक्रम है

उसमें शामिल होने के लिए मैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ जा रहे हैं.

इसके बाद शाम में लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी होनी है. यह मुलाकात शाम 6 बजे 10-जनपथ पर होगी.

इससे पहले जब नीतीश कुमार दिल्ली आए थे और उन्होंने अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मुलाकात की थी.

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नॉमिनेशन लालू प्रसाद यादव का ही होना है.

विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने पर चर्चा

मुलाकात के दौरान ये नेता विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने पर चर्चा कर सकते हैं.

लालू यादव ने साफ कह दिया था कि विपक्ष मिलकर बीजेपी को साफ करने की तैयारी में है.

2024 में होने वाले चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि

‘हां, हम 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे? आखिर हमें यह कहने की कितनी बार जरूरत है?’

हरियाणा: आपसी मतभेद भुलाने को तैयार विपक्ष

विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. इसी वजह से आपसी मतभेद भुलाकर साथ आने की कोशिश की जा रही है. यहां तक कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कांग्रेस के साथ एकजुट विपक्ष का हिस्सा बन सकती हैं. यह दावा कुछ दिन पहले ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया था.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Advertisement