दहेज में नहीं मिला 10 लाख तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

432
Advertisment

रोहतास : जिले के डेहरी में तीन तलाक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Advertisment

डिहरी थाना अंतर्गत के ईदगाह मुहल्ला के वार्ड 23 के रहने वाली शाही इमाम की

पुत्री सनूवर प्रवीण को उसके पति वैश अली ने तीन तलाक दे दिया है.

शादी के बाद से ही दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित

बताया गया कि 9 मार्च 2022 को सनूबर की शादी औरंगाबाद जिला के बारुन के

शेख बिगहा के रहने वाले वेश अली उर्फ मोनू से हुई थी.

जहां शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे

तीन तलाक: ससुराल वाले ने की 10 लाख और देने की मांग- पीड़िता

पीड़ित सनूबर प्रवीण ने बताया कि शादी के समय दहेज में कई सामान के साथ 5 लाख नगदी दिया गया.

इसके बावजूद उसके ससुराल के लोग अब स्कॉर्पियो या बोलेरो गाड़ी खरीदने के लिए

10 दस लाख रुपए की मांग रहे हैं. और मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के

लोगों ने उसे पैसे के लिए मायके वालों पर दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करने लगे.

झगड़ा के बाद पत्नी को दिया तलाक

पीड़िता ने बताया कि 20 दिन पूर्व ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता के साथ

औरंगाबाद से डिहरी आ गई. 21 सितंबर को सनूवर के पति वैश अली उर्फ मोनू पहुंचा

तथा फिर से झगड़ा करने लगा. इसके बाद जाते-जाते तीन बार तलाक बोलकर निकल गया.

इस घटना के बाद 20 वर्षीय नव विवाहित युवती काफी परेशान हो गई. उसका रो-रोकर हाल बेहाल है.

तीन तलाक: थाना में आवेदन के बाद भी पीड़ित को नहीं मिला न्याय

इस घटना के बाद पिता भी काफी मायूस हैं.

उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए डिहरी के महिला थाना में आवेदन दिया है.

लेकिन पीड़ित के पिता ने बताया कि पुलिस अब तक मामले में केस दर्ज नहीं किया है. जिससे उन लोगों को सदमा लगा हुआ है. पिछले तीन-चार दिनों से न्याय के लिए पीड़ित गुहार लगा रही हैं.

रिपोर्ट: दयानंद

Advertisement