Advertisment

जो पार्टी 22-23 सीट पर सिमट गई थी नीतीश ने उन्हें ऑक्सीजन दिया, अब जनता उसका करेगी सफाया- विजय सिन्हा

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में लगातार हलचल मच रही है। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार चल रहा है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश लालू परिवार पर जम कर हमला बोला और कहा कि लालू यादव हर पद अपने परिवार में ही बांट रहे हैं तो इस पर मीसा भारती ने कहा था कि अब नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद पर बोलना बंद किया है तो चाचा जी ने शुरू कर दिया।

इस पर पलटवार करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में मर चुकी थी वह पार्टी जिसे नीतीश कुमार ने कृपा कर ऑक्सीजन दिया था वे एक बार फिर गुंडाराज शुरू करना चाह रहे थे लेकिन नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने कामयाब नहीं होने दिया। उनकी पार्टी 22-23 सीट पर सिमट चुकी थी और एक बार फिर वे सर उठा रहे हैं लेकिन इस बार बिहार की जनता उनका सफाया कर देगी।

राहुल गांधी के बयान पर कि सरकार में आएंगे तो युवाओं को नौकरी देंगे पर विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें जो स्क्रिप्ट मिलता है वह बोल देते हैं। वे इतना डरे हुए हैं कि उत्तर प्रदेश छोड़ कर केरल पहुंच गए। जो इंसान खुद भाग रहा है उस पर जनता क्या भरोसा करेगी। वे खुद का सीट छोड़ कर भाग गए वे दूसरे को क्या जिताएंगे।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM नीतीश पर मीसा भारती का पलटवार ‘मोदी जी ने परिवारवाद पर बोलना बंद किया तो चाचाजी शुरू किया है’

22-23

22-23
22-23

ढाई साल की वाणी ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, ‘इंडिया बुक ऑफ...

गयाजी : बिहार के गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली दो साल 10 महीने की वाणी अपनी अनोखी प्रतिभा...

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक...

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार,...

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को...