आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी होंगे उपमुख्यमंत्री

पटना : जेडीयू (JDU) नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)

आज मुख्यमंत्री (Chief Minister) और उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद की शपथ लेंगे.

राजभवन में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.

सूत्रों का कहना है कि बाद में दो सदस्यीय मंत्रिमंडल में और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.

बीजेपी (BJP) नीत एनडीए (NDA) को छोड़ कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

वह सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे. इस गठबंधन को एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है.

सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में जेडीयू के अलावा आरजेडी और कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे.

वाम दलों द्वारा अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए नई सरकार को बाहर से समर्थन देने की संभावना है.

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

इससे पहले मंगलवार 9 अगस्त को पटना में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलता रहा.

नीतीश कुमार (71 वर्षीय) ने दिन भर में दो बार राज्यपाल से मुलाकात की. पहली बार एनडीए गठबंधन का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा जबकि दूसरी बार तेजस्वी सहित विपक्षी महागठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी. बता दें बिहार विधानसभा में इस समय 242 सदस्य हैं और बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 122 है.

गौरतलब है कि जाति जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण और अग्निपथ योजना और नीतीश कुमार के पूर्व विश्वासपात्र आरसीपी सिंह को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर जेडीयू और बीजेपी के बीच हफ्तों तक तनाव रहा.

मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक

मंगलवार की सुबह इस क्षेत्रीय दल के सभी सांसदों और विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में एनडीए छोड़ने और महागठबंधन के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया. जेडीयू पांच साल पहले यानी 2017 में महागठबंधन से अलग हुआ था.

नीतीश ने दो बार छोड़ा एनडीए

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद नीतीश कुमार ने 2013 में पहली बार एनडीए छोड़ा था और 2017 में आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन (Mahagathbandhan) से एनडीए के खेमे में वापस आए थे.

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img