मुजफ्फरपुर के एमआईटी में छात्रों का बवाल,कई पुलिसकर्मी घायल

Muzaffarpur– ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एमआईटी कॉलेज ( MIT College ) में छात्र और पुलिस की भिड़त में करीबन आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है.

बतलाया जा रहा है कि छात्रों के द्वारा एक पुलिसकर्मी से हथियार भी छीन लिया गया.

बवाल की खबर मिलते ही एसएसपी जयंत कांत ने मोर्चा संभाला और

पुलिस बल का प्रयोग कर छात्रों को तितर-बितर किया.

कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है,

वहीं घायल पुलिस कर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बतलाया जा रहा है कि छात्रों का आक्रोश इतना व्यापक का था कि

पुलिस कर्मियों को उन पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा था,

छात्र सीधे पुलिस से भिड़त करने का मन बना चुके थें.

छात्र और पुलिस की भिड़त के कारणों को पता लगाने की कोशिश जारी

मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज में छात्र बवाल कर रहे थे,

छात्रों के द्वारा एक पुलिसकर्मी के पिस्टल छीन लेने की बात सामने आई है.

छात्रों के द्वारा किए गए हमले में तकरीबन आधा दर्जन पुलिसकर्मी को चोटे आई है.

हिरासत में लिये गये छात्रों से पूछताछ की जा रही है,

उसके बाद ही घटना के पीछे की कहानी सामने आयेगी.

केयर विजन चिटफंड मामले में News 11 Bharat के संचालक अरुप चटर्जी को नहीं मिली जमानत

रिपोर्ट-शक्ति

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...