‘शराब से मौत के बाद सारण आपका स्वागत कैसे करेगा नीतीशजी’

समाधान यात्रा का स्वागत सारण की धरती पर कौन करेगाः विजय

PATNA: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सारण के जहरीली शराब को लेकर कहा कि

सैकड़ों मौत का सौदागर कौन है. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का

सारण की धरती कैसे स्वागत करेगी. बच्चों, बूढ़े और माताओं

जिसके घर से पिता का और बेटा का साया निकल जाता हो

उस चीख को कैसे शांत करेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार

ने प्रभावित लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया. अभी तक आप उस धरती पर गए हैं जहां सैकड़ों मौत हुई है उसका जिम्मेदार कौन है. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन लोगों का सामना कैसे करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पीड़ितों से नजर चुरा रहे हैं. वे ना उनसे मिलना चाहते हैं ना उनके जख्म पर मरहम लगाना चाहते हैं.

vijay sinha 3 22Scope News

जहरीली शराब से मौत के सौदागर हैं नीतीश: विजय

जहरीली शराब से मौत के मामले में बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बिहार में जहरीली शराब से मौत के सौदागर कौन हैं. नीतीश कुमार के सरकार में थाना प्रभारी भी शराब की तस्करी कर धनकुबेर बन गये हैं. उन्होंने कहा कि शराब से मौत के बाद लोगों को मुआवजा देने की बजाय पियोगे तो मरोगे जैसे संवेदनहीन बयान दे रहे हैं. अगर लोगों के दर्द को नहीं सुनेंगे तो जल्द ही उनकी समाधान यात्रा विदाई यात्रा हो जाएगी.


समाधान यात्रा बन जाएगी विदाई यात्रा


विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार लोगों की सुध नहीं ले रहे हैं और संवेदनहीन बयान दे रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा विदाई यात्रा बन जाएगी.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...