दिल्ली से पटना पहुंचे नीतीश के पुत्र निशांत, पिताजी बिहार के लिए दिन रात करते हैं काम, आगे भी करेंगे

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आज नई दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि उनके सिक्योरिटी के पीएसओ के बेटे की शादी थी। इसी में वह गए थे और आज ही वह पटना लौट रहे हैं। निशांत कुमार से जब यह पूछा गया कि की क्या वह राजनीति में आएंगे, इस पर उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। मगर उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए दिन रात एक करके काम किया है। इसलिए मैं बिहार के लोगों से आग्रह करूंगा कि 2025 के भी विधानसभा चुनाव में उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दें।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना जिले को दी 1404 करोड़ से अधिक की सौगात, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...