नित्यानंद राय ने कहा- राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के साथ युवा नेतृत्व में BJP और बनेगी सशक्त

दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर एक युवा, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर उनके सफल दायित्व निर्वहन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि यह समय हम सभी के लिए गर्व , उत्साह और आशा से भरा है। उनके नेतृत्व में संगठन और राष्ट्र दोनों के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी। यह सम्मान देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के विश्वास, संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है।

चयन उन असंख्य कार्यकर्ताओं की आशाओं व सपनों को नई दिशा देता है, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन संगठन को समर्पित किया – नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह चयन उन असंख्य कार्यकर्ताओं की आशाओं और सपनों को नई दिशा देता है, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन संगठन को समर्पित किया। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल और अधिक संगठित होगी, बल्कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ साकार करेगी। उनका मार्गदर्शन हर कार्यकर्ता के मन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को और प्रबल करेगा।

Nityanand Rai 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, कहा- राजनीति शॉर्टकट नहीं लॉन्ग मैराथन है, मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा…

अंशु झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...