नित्यानंद का नीतीश पर तंज, कहा- उनके लिए BJP का दरवाजा हमेशा के लिए बंद

469
Advertisment

पटना : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज पटना में एक बड़ा बयान दिया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा जो होने वाला है उसमें पूरे देश के लोगों की नजर है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें हिस्सा लेंगे जो कि एक गौरव का क्षण पूरे देश में होगा। आज प्रधानमंत्री अयोध्या में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। साथ ही छह नए ट्रेनों की सौगात दी।

Advertisment

वहीं नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश कुमार के संदर्भ में कहा कि अब उनकी कोई हैसियत नहीं रही। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भी वजूद बिहार में खत्म होता जा रहा है। अब 2024 में 40 की 40 सीटें बीजेपी के खाते में आएंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बीजेपी की बनेगी। वहीं नीतीश कुमार के आने को लेकर कहा कि अब वो आना भी चाहें तो भी उनके लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement