एनएमएल पकरी बरवाडीह ने गुरुदयाल महतो गर्ल्स हाई स्कूल में शौचालय का किया उद्घाटन

Hazaribagh: सामाजिक विकास उत्तरदायित्वों के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनएमएल पकरी बरवाडीह द्वारा गुरुदयाल महतो गर्ल्स हाई स्कूल, बरकागांव में छात्राओं के नवनिर्मित शौचालय का आज उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर अनीता दाश, अध्यक्षा, जागृति महिला समिति ने शौचालय का उद्घाटन किया। विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि यह पहल छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उन्हें अध्ययन के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान कमला राम रजक, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), अरसद जमाल, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल), बिदिशा पॉल, वरिष्ठ प्रबंधक (सी एंड एम) तथा लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ उपस्थित थीं। यह पहल एनएमएल पकरी बरवाडीह की आस-पास के समुदायों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...