रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि अब तो हर योजना प्रधानमंत्री के नाम की जा रही है, कम से कम जिन योजनाओं का नामांकरण प्रधानमंत्री के नाम किया जा रहा है, उसकी गुणवता में तो सुधार की जाय.
हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज मध्याह्न भोजन में सप्ताह में छह दिन अंडा दिया जा रहा है, मनरेगा की मजदूरी मात्र 198 रुपये है, हेमंत सरकार ने केन्द्र सरकार की इस फ्लैगशिप योजना में मनरेगा मजदूरी राज्यांश से 198 से बढ़ाकर 225 कर दिया, जबकि रधुवर सरकार में मात्र 194 रुपये ही दिया जा रहा था, वैसे मोदी सरकार ने इसमें चार रुपये का इजाफा कर 198 किया था. यह केन्द्र सरकार की फ्लैगशीप योजना है, केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करे कि मनरेगा की मजदूरी 350 रुपये किया जाय और कम से कम 250 दिन रोजगार की गांरटी दी जाय.
झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए कार्यों को गिनवाते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी सरकार के पहले तक झारखंड में प्रति एक लाख की आबादी पर मात्र साढ़े चार बेड ही उपलब्ध था, जबकि आज की तारीख में यह बढ़कर नौ हो गया है, अगले दो वर्ष के अन्दर इसे कम से कम नौ करने की योजना है.
मध्याह्न भोजन में फिर से निकला कीड़ा, छात्रों का बवाल
Highlights

















