कुख्यात तस्कर प्रिंस यादव गुर्गों के साथ गिरफ्तार, लाखों रुपए के शराब के साथ नकद बरामद

मुजफ्फरपुर : कुख्यात तस्कर प्रिंस यादव गुर्गों के साथ गिरफ्तार- कुख्यात शराब का

तस्कर प्रिंस यादव सहित कई माफिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

ये दर्जनों कांड मामले में फरार चल रहा था.

शराब के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ करीब आठ लाख रुपए बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि शराब के एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर

और शराब की खेप की पहुंचाने की जानकारी पर पुलिस और एलटीएफ की कार्रवाई में

करीब 50 लाख रुपए के शराब के साथ इन शराब के कारोबारी की गिरफ्तारी हुई है.

dsp 22Scope News

एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

इस बाबत डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर सकरा थाना इलाके के पिलखी के पास कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है. पकड़े गए शराब तस्करी में कुख्यात प्रिंस यादव भी शामिल है. जो कि जिले में शराब की खेप को लेकर आया था और लोकल सिंडिकेट को देना था. पकड़े गए आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पकड़े गए सभी शराब के कारोबारी का संबंध कुख्यात कारोबारी बबुआ डॉन से जुड़ा हुआ है. जो इन क्षेत्र में शराब के कारोबार में लिप्त रहा है.

cash 22Scope News

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बबुआ डॉन समेत उसका गुर्गा प्रिंस यादव अंतर राज्य शराब तस्कर है. इन सभी की संपत्ति भी जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...