Ranchi : झारखंड के संताल में अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि की जांच की मांग को लेकर BJP का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग पहुंच गई है। इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू, बीजेपी विधायक अनंत ओझा शामिल थे।
ये भी पढ़ें- मंत्री Bunna Gupta का बड़ा बयान, जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी…
BJP : मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना में मतदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है खासकर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है वहीं हिंदू मतदाताओं की संख्या में तेजी से कमी आई है। आखिर इसकी वजह क्या है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने चुनाव आयोग की टीम से जांच की मांग की है।


















