अब चुनावी समर में उतरेगी खतियानी झारखंड पार्टी, स्थापित झारखंडी पार्टियों को दिखलायेगी आईना

अब चुनावी समर में उतरेगी खतियानी झारखंड पार्टी, स्थापित झारखंडी पार्टियों को दिखलायेगी आईना

Ranchi-अब चुनावी समर में उतरेगी खतियानी झारखंड पार्टी- खतियानी झारखंड पार्टी ने खतियान आधारित नियोजन नीति के मुद्दे पर चुनावी समर में उतरने का फैसला कर लिया है.

सुप्रीमो अमित महतो ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि

हर पार्टी ने इस मुद्दे पर झारखंडियों को धोखा दिया है.

माय माटी की बात करने वाले  कथित भूमि पुत्रों के द्वारा यहां की भोली भाली जनता छली गयी है.

हेमंत सरकार भी स्थानीय नीति के वादे के साथ सत्ता में आई थी,

लेकिन सत्ता में आते ही इसने यूटर्न ले लिया. अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है.

यही कारण है कि हमने इस पार्टी के बैनर तले उम्मीवार उतारने का फैसला किया है.

फिलहाल हमारी तैयारी मांडर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार उतारने की है.

बता दें कि अमित महतो झामुमो के पूर्व विधायक रहे हैं, उनकी पत्नी सीमा महतो भी सिल्ली से विधायक रही है.

विधान सभा में हेमंत सोरेन की इस घोषणा के बाद कि

खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने पर इसे कोर्ट में चुनौती दिया जा सकता है, यह कोर्ट में स्टैंड नहीं कर पायेगा.

हेमंत सोरेन की इस  घोषणा के बाद अमित महतो बगावत पर उतर गये,

और इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही उनके द्वारा खतियानी झारखंडी पार्टी का गठन की घोषणा की गयी है.

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब मांडर विधान सभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा भी कर दी गयी.

रिपोर्ट-शाहनवाज 

झारखंडी अस्मिता और सहजता के प्रतीक थें डॉ रामदयाल मुंडा, नई पीढ़ी पढ़े और जानें- सुदेश महतो

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...