अब डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस की जासूस की जाएगी, रिम्स शासी परिषद ने दी स्वीकृति

रांचीः स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में रिम्स, शासी परिषद की बैठक में डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस की निगरानी के लिए पटना,आइजीएमएस की तर्ज पर डिटेक्टिव एजेंसी को हायर किए जाने का निर्णय लिया गया है.

इसके साथ ही मातृ शिशु अस्पताल, सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक का विस्तार, अस्पताल और कॉलेज के पुराने भवनों का जीर्णोद्धार करने की स्वीकृति भी दी गई. रिम्स के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का जिम्मा मेकन को देने, ई-हॉस्पिटल के लिए पीएमयू की स्थापना, रिम्स में मैनपावर बढ़ाने, जिनोम सिक्वेसिंग मशीन खरीदने और ब्लड डोनर के लिए रिफ्रेशमेंट प्रदान करने वाली एजेंसी के लिए घटनोत्तर स्वीकृति पर स्वीकृति दी गई. क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का प्राक्कलन राशि बढ़ाने पर स्वीकृति प्रदान की गई.

बता दें कि एजेंसी द्वारा तय समय सीमा में भवन तैयार नहीं करने के बाद भी प्राक्कलन को बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था. संवेदक द्वारा भवन हैंडओवर नहीं किये जाने के कारण क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की शुरुआत नहीं हो पा रही है.

रिपोर्टर – करिश्मा सिन्हा

धनबाद में नर्सिंग की छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...