रिम्स, शासी परिषद की बैठक सम्पन्न, जन औषधि केंद्र के लिए एजेन्सी पर लगी मुहर

Ranchi- रिम्स, शासी परिषद की आपातकालीन बैठक में जन औषधि केंद्र का संचालन करने वाली एजेंसी के नाम पर मुहर लगा दी गई. हालांकि, एजेंसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.

शासी परिषद के अध्यक्ष और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि शासी परिषद की बैठक में प्रोफेसरों के प्रमोशन और कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीद पर  मुहर लगा दी गई है.  एमजीएम, जमशेदपुर और रिम्स, रांची में एक-एक जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन लगाया जाएगा.

गौरतलब है कि अभी कोरोना के नये वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल को आईएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा जा रहा है.

शासी परिषद की बैठक में अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कामेश्वर प्रसाद, कांके विधायक समरी लाल के अलावा अन्य मौजूद थे.

रिपोर्टर – करिश्मा सिन्हा

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का तीसरा केस, जिम्बाब्वे से गुजरात लौटा शख्स मिला संक्रमित

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...