अब रांंची में भी होगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सीएम हेमंत ने किया शिलान्यास


Ranchi– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का शिलान्यास किया. अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में संजय सेठ और मंत्री आलमगीर आलम और हटिया विधायक नवीन जायसवाल मौजूद रहें. इसका निर्माण एचईसी स्थित कोर कैपिटल एरिया में कुल 3.45 एकड़ भूमि क्षेत्र किया जाना है. परियोजना की कुल लागत रू.44.59 करोड़ की होगी.अगले 24 माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय कारोबार की सारी सुविधाएं एक ही परिसर में

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेगी,

इसमें विदेश व्यापार महानिदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय और भारतीय निर्यात परिश्रम से जुड़ी कार्यालय भी होंगे.

भवन में अंतरराष्ट्रीय कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी.

सेमिनार व प्रदर्शनी के लिए हॉल भी होंगे, जहां निर्यात करनेवाली वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगायी जा सकेगी.

करेंसी एक्सचेंज से लेकर मनी ट्रांसफर तक की सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

एयर कार्गो, शिप कंटेनर और निर्यात प्रबंधन की दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी

इसके अलावा एयर कार्गो, शिप कंटेनर और निर्यात प्रबंधन की दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी.

इसके अलावा आयात – निर्यात से जुड़ी कंपनियों के लिए स्थान मुहैया कराया जाएगा.

करेंसी एक्सचेंज से लेकर मनी ट्रांसफर तक की सुविधाएं भी प्राप्त होगी.

इसकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

जुडको परियोजना के निष्पादन के लिए एक तकनीकी और कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करेगाी.

वहीं इसका निर्माण उद्योग विभाग की ओर से किया जा रहा है.
बताते चलें कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण के लिए कंपनी चयन के टेंडर में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था.

Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में सेंट जेवियर्स सबसे पसंदीदा कॉलेज, तीन...

रांची यूनिवर्सिटी के स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 31,918 आवेदन मिले हैं। सेंट जेवियर्स, मारवाड़ी और गोस्सनर कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बने...

NEET UG Scam: लखीसराय फर्जीवाड़े की जांच तेज, EOU की टीम...

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच के लिए ईओयू की टीम लखीसराय पहुंची। मामले में दो मास्टरमाइंड की भूमिका सामने आई है, जबकि कई...

Naxal Alert: पूर्वी सिंहभूम में फिर बढ़ी नक्सलियों की गतिविधियां, संगठन...

पूर्वी सिंहभूम में नक्सलियों की गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहा संगठन दस्ता विस्तार और लेवी वसूली के जरिए खुद...