नर्सिंग होम संचालक हत्याकांड का खुलासा, अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग. बहुचर्चित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे कब्रिस्तान के पास 6 अगस्त की शाम बिष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना अंतर्गत नुनगांव निवासी परशुराम प्रसाद को गोली मारकर हत्या करने वाले दो अपराधियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नर्सिंग होम संचालक हत्याकांड का खुलासा

इसमें लातेहार जिला के बालूमाथ थाना अंतर्गत सेरेगढ़ा निवासी उमेश कुमार पांडये की गिरफ्तारी हजारीबाग रोड के हुपाद जंगल से हुई है। उसके पास से अपराध में प्रयुक्त काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल, एक मेड इन इटली लिखी पिस्तौल, 7.65 एमएम के दो कारतूस और मोबाइल बरामद हुए हैं।

वहीं दूसरे अपराधी हजारीबाग के कोर्रा थाना अंतर्गत दीपूगढ़ा निवासी सेवानिवृत डीएसपी अर्जुन राम का पुत्र धनु पासवान है। इसकी गिरफ्तारी चतरा पुलिस ने की है। चतरा पुलिस ने भी इसकी गिरफ्तारी एक हत्या के मामले में की है, जिसे हजारीबाग पुलिस ने रिमांड पर लेगी।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...