ODF जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

धनबाद :  स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से खुले में शौच मुक्त अभियान(ODF) देश भर में चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सोमवार को धनबाद उपायुक्त संजीव सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले भर में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी जानकारी लोगों को देगा.

मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खुले में शौच से मुक्त धनबाद के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया है जो ग्रामीण इलाको के लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. उन्होंने लोगों से खुले में शौच ना करने और प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील की. हालाकि ये अलग बात है कि धनबाद जिला को पिछले रघुवर सरकार के कार्यकाल में ही कागजों पर ओडीएफ घोषित कर दिया गया था।

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...