प्रमंडल रोजगार मेला में 11850 युवक-युवतियों को दिया गया ऑफर लेटर

हजारीबागः उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 11850 प्रशिक्षित युवाओं को झारखंड सरकार की ओर से ऑफर लेटर दिया गया. ऑफर लेटर वितरण के लिए जिले में प्रमंडल रोजगार मेला का आयोजन किया गया था. निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग नहीं पहुंच सके. क्योंकि गुरुजी की तबियत अचानक से खराब हो गई है. ऐसे में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ने युवक युवतियों को ऑफर लेटर दिया.

40 हजार से अधिक युवक युवतियों को रोजगार से जोड़ा

कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य में कई कल्याणकारी योजना चल रही है. सरकार पिछले 3 सालों में 40 हजार से अधिक युवक युवतियों को रोजगार से जोड़ा है. आने वाले दिनों में भी सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र में झारखंड के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा.

गठबंधन सरकार कई योजनाएं चला रही

वही मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड सरकार ने कहा कि कोरोना काल में सबसे अधिक कोई राज्य काम किया तो वह झारखंड है. गठबंधन सरकार कई योजनाएं चला रही है .जिसका लाभ झारखंड वासियों को मिल रहा है. सरकार अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए कम कर रही है.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, गांडेय विधायक सरफराज अहमद भी उपस्थित रहे. रोजगार मेला ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी सात जिलों से बड़ी संख्या में लाभुक नियुक्ति पत्र लेने आयोजन स्थल विश्वविद्यालय परिसर पर पहुंचे.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...