ओला कार चालक की बेल्ट से गला दबाकर हत्या

मोकामा : मोकामा में ओला कार चालक की बेल्ट से गला दबाकर हत्या किया गया। साथ ही शव को लुटेरों ने बेगूसराय मं डंप किया। लूटा गया स्विफ्ट डिजायर कार BR 01 PP 8776 झारखंड से बरामद किया गया। इस उद्वेदन की पूरी जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने बताया कि बीते दो मार्च को हाथीदह ओला कार ओनर द्वारा मामला दर्ज किया गया। इस मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने शुरुआती दौर में कुल चार शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं इस कार लूट और चालक हत्या मामले का मास्टरमाइंड वरुण पासवान, मनीष कुमार और रिशु कुमार की गिरफ्तारी हुई है। इसके निशानदेही पर झारखंड से लूट कर बेचा गया स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने कहा कि पूछताछ में लूटपाट डकैती ठगी एवं चोरी का मास्टरमाइंड वरुण पासवान ने बताया है कि कोविद कल के दौरान गिरफ्तार अपराध कमी अमन कुमार से उसकी जान पहचान जेल में ही हुई थी।

वहीं जेल से निकलने के बाद इन्होंने सात लोगों का एक संगठित गिरोह तैयार किया। अंतर राज्य गृह के रूप में घटनाओं को अंजाम देने के बाद लूट गए सामानों और कर को ठिकाने लगाने का कार्य करते थे। गिरफ्तार अपराधकर्मी अमन कुमार के विरोध पूर्व से लूट, डकैती, चोरी, आर्म एक्ट उत्पाद अधिनियम एवं ठगी के कुल 11 मामले दर्ज हैं। वहीं मास्टरमाइंड वरुण पासवान एवं मनीष कुमार के विरुद्ध लूट, चोरी, डकैती और ठगी जैसे सात-सात मामले दर्ज हैं। फिलहाल इस संगठित गिरोह के पकड़ में आने से ऐसी घटनाओं पर कमी आने की आशंका पुलिस ने जताई है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...