Electric Shock की चपेट में आने से एक कांवरिया की मौत

भागलपुर: श्रावणी मेला चल रहा है और अभी भागलपुर के सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर जाने वालों की जबरदस्त भीड़ लगी हुई है। इस दौरान एक हादसा सामने आई है जब एक कांवरिया की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान किशनगंज के राज के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि किशनगंज से 62 कांवरियों का एक जत्था निजी बस से सुल्तानगंज से जल लेने पहुंचा था जहां गंगा स्नान करने के बाद कुछ कांवरिये पैदल ही देवघर की तरफ कूच कर गए तो कुछ बस से देवघर जाने के लिए बस में सवार हो गए। इसी दौरान बस की छत पर कांवर रखने के क्रम में युवक बिजली करंट की चपेट में आ गया।

बिजली करंट की चपेट में आने के कारण कांवरिया की मौत पर मौके पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-  Red Fort में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा सुपौल का निकेत, साथ में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

Electric Shock Electric Shock

Electric Shock

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...