मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर काली स्थान गंगा घाट किनारे स्नान के दौरान एक वृद्ध की गंगा नदी में डूब गया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरहपुर गांव निवासी स्वार्थ बिंद की तलाश की जा रही है. वहीं प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है. बता दें कि स्वार्थ बिंद गंगा घाट किनारे स्नान करने पहुंचे थे तभी गहरे पानी में चले गये.
रिपोर्ट : विकास


















