चुनावी रंजिश में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज : मिरगंज थाना क्षेत्र के खैरटिया बाजार में एक पान दुकानदार वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली की आवाज सुन जब लोग पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो गए. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जाता है कि मृतक मिरगंज थाना क्षेत्र के तरउ चक गाँव निवासी स्व. बाबू नंद सिंह के 60 वर्षीय पुत्र खैरटिया बाजार पर एक गुमटी में पान बेचा करता था. रोज की तरह घर से खाना खाकर पान के गुमटी के पास ही सोता था. इसी दौरान आज अहले सुबह किसी अज्ञात बदमाशों ने उसे सोए हुए अवस्था में गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इस संदर्भ में मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक चुनाव के संदर्भ में कुछ कहा था जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

hatya 22Scope News

गोपालगंज : हथुआ थाना अंतर्गत नयागांव जैनन के जिन बाबा के पास शुक्रवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बारे में बताया जाता है कि सिवान जिले गंभीरपुर निवासी नन्देश्वर सिंह के एम्बुलेंस चालक घर से हथुआ आने के लिए निकला था. वह जैसे ही नयागांव के समीप जैनन जिन बाबा के पास पहुंचा वैसे ही बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी.

गांव वालों के सहयोग से उसे हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची हथुआ थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गोपालगंज पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि चालक आगरा जिले का रहनेवाला था. वह गंभीरपुर निवासी नंदेश्वर सिंह के यहां रहकर वाहन चालक का कार्य करता था.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

संपति के लालच में पुत्र ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...