दूध लाने जा रही वृद्ध महिला को ट्रक ने रौंदा, हालत गंभीर

नवादा : नवादा में दूध लाने जा रही 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला कमला देवी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई, वृद्ध का दोनों पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे जख्मी हालत में सदर अस्पातल में भर्ती कराया है।

यह पूरी घटना जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के मोहगांय ग्राम की है। जख्मी के पुत्र रंजन प्रसाद शर्मा ने बताया कि मेरी मां मोहगांय ग्राम की कमला देवी (77  साल) पति जागो मिस्त्री गांव में हीं दूध लाने जा रही थी, तभी अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंद दिया। दुर्घटना में महिला का दोनों पैर कट गया, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जख्मी वृद्ध को गंभीर हालत में उसे सदर अस्पातल में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है।

यह भी देखें :

वहीं नक्सल थाना थाली थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि छड़ ले जा रही अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंद दिया है। सूचना मिलते हीं पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पातल भेजा गया है। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पर्चा चिपका कर मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...