वैक्शिनेशन की धीमी रफ्तार से झारखंड में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा

रांची : एक ओर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दहशत है, वहीं झारखंड में टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जिसको लेकर रिम्स के पीएसएम डॉ दिवेश कुमार ने कहा कि 18 प्लस के लिए टीकाकरण की स्थिति ठीक है, झारखंड में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है. डॉ दिवेश ने कहा कि आने वाले वक्त में टीकाकरण की गति तेज होगी. जो भी राज्य टीकाकरण के लिए पीछे हैं उनको थोड़ा कवर अप करने की जरूरत है. हालांकि केंद्र सरकार की एक और पहल आई है. जिन राज्यों में कोविड-19 के वैक्सीनेशन रेट काम है वहां 12-18 वर्ष के बच्चों के लिए जयकॉन- डी वैक्सीन आने वाली है. बता दें कि केंद्र सरकार ने पहला फेज के लिए 7 राज्य को चिन्हित किया है, उसमें झारखंड भी है और आने वाले 15 दिन या 1 महीने के बाद 12-18 वर्ष के बच्चो का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा.

बता दें कि झारखंड में टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों के लिए 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को रवाना किया गया था. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रवाना किए गए सभी वैक्सीनेशन वैन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हरी झंडा दिखाकर रवाना किया गया था.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

अंकुर बायोकेमिकल्स से खुदिया नदी के अस्तित्व पर मंडराया खतरा

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...