स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम हेमंत- वीर सपूतों के सपनों का बनायेंगे झारखंड

रांची : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि

वीर सपूतों के सपनों का झारखंड बनायेंगे.

युवाओं के लिए रोजगार और श्रमिकों का पलायन रोकना राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है.

इससे पहले सीएम हेमंत ने वीर शहीदों को नमन करते हुए सेना,

पुलिस के जवानों और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

सीएम ने कहा कि अभी तक समतामूलक समाज की स्थापना नहीं हो पाई है.

व्यक्ति द्वारा व्यक्ति के शोषण को रोकने की जरूरत है.

नवाचार सूचकांक में झारखंड का प्रदर्शन बेहतर हुआ है.

किशोरी मृत्यु दर, कुपोषण में कमी आई है. वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है.

युवाओं के लिए रोजगार और श्रमिकों का पलायन रोकना राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है.

स्थानीय युवाओं को रोजगार

उन्होंने कहा कि गैर सरकारी नौकरियों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को

रोजगार देने का प्रावधान किया गया है. राज्य के अंदर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रण लिया गया है.

राज्य से पलायन को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है.

श्रमिक मजदूरों को हर संभव मदद पहुंचाया जा रहा है. मजदूरों के हर कदम के साथ सरकार खड़ी है.

फिर से औद्योगिक राज्य के रुप में झारखंड की बनानी है पहचान

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि फिर से औद्योगिक राज्य के रुप में झारखंड की पहचान बनानी है. नई पर्यटन नीति बनाई गई है. नेपाल पर्यटन स्थल और पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचना का विस्तार किया जा रहा है.

जेपीएससी में रिकॉर्ड समय में हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपीएससी में रिकॉर्ड समय में नियुक्ति की गई है. नई नियुक्ति नियमावली का गठन किया गया है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई गई है. झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पलक पर पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं. सर्वजन पेंशन की शुरुआत की गई है. जिसमें 12 लाख लाभुकों को जोड़ा गया है.

कृषि ऋण माफी योजना से 83 हजार से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

हेमंत सोरेन ने कहा कि साल 2020 से कृषि ऋण माफी योजना शुरू की गई है. तीन लाख 83 हजार से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है. चार लाख से ज्यादा केसीसी ऋण स्वीकृत किए गए हैं.

स्वतंत्रता दिवस: केंद्र से विशेष पैकेज की मांग

उन्होंने कहा कि सामान्य से कम बारिश हुई है. केंद्र से विशेष पैकेज की मांग की गई है. फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने की कोशिश की जा रही है. 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है. 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को सब्सिडी दी जा रही है. इस बार मैट्रिक का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है.

स्वतंत्रता दिवस: विदेशों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा विभाग में खाली पदों में अगले छह माह में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की. गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है. पंडित रघुनाथ मुर्मू विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है. 27 सौ से अधिक के नियुक्ति के लिए अधियाचना जेपीएससी को भेजी गई है. विदेशों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की गई है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...