NH 19 पर हादसा: नींद के आगोश में पलट गई ट्रक

Dhanbad- पलट गई ट्रक – कालाडिह मोड़ के निकट देर रात नींद के आगोश में ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर पर जाकर पलट गया. ट्रक को अंसतुलित होता देख खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि ड्राइवर छोटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक को एसएनएमएमसीएच, धनबाद के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती करवाया गया है. उसके सर में गंभीर चोट आई , अब तक वह बेहोशी की हालत में है.

पलट गई ट्रक

ट्रक खलासी के मुताबिक वाराणसी से चारा काटने वाली मशीन लोड कर पश्चिम बंगाल के लिए चला था, लेकिन लगातार वाहन चलाने के कारण रात्रि लगभग 11:30 बजे ड्राइवर को नींद आ गई और ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की पहल से चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन खबर भेजे जाने के बाद भी गोविन्दपुर थाने की पुलिस और एनएचएआई की सर्विलांस टीम काफी विलंब से पहुंची।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आपूर्ति विभाग की सचिव

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...