सुधाकर सिंह को नोटिस पर विजय सिन्हा ने बताया नूरा कुश्ती

दो ठग आपस में ठगने के लिए कर रहे तमाशा- विजय सिन्हा

पटना : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह को राजद ने नोटिस भेजा है. इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह नूरा कुश्ती है. दो ठग आपस में ठगने के लिए यह सब तमाशा कर रहे हैं. इनके नौटंकी से बिहार की जनता परेशान हो गई है. राज्य में प्रशासनिक अराजकता फैल रही है और यह व्यक्ति कहीं ना कहीं सत्ता के चक्कर में बिहार के पूरे विकास और कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने में लगे हुए हैं.

सुधाकर सिंह: नीतीश कुमार से सत्ता हथियाने का राजद बना रहा दबाव

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर राजद पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा जो व्यक्ति रामायण और रामचरितमानस पर वक्तव्य देकर करोड़ों लोगों को आस्था पर चोट किया है. उसके सपोर्ट में आप खड़े हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सिर्फ सत्ता हथियाने का और मुख्यमंत्री पर दबाव डालने का प्रयास राजद का है.

vijay sinha1 22Scope News

विपक्ष में प्रधानमंत्री का सपना कई लोगों ने देखा

वही तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव के सभा में राजद और जदयू के नहीं जाने पर विजय सिन्हा ने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री ने बिहार आकर अपनी मंशा को साफ कर दिया था. उन्होंने एक अनार सौ बीमार का उदाहरण देते कहा कि प्रधानमंत्री का सपना कई लोगों को जगा हुआ है, तो सपना की टकराहट में कैसे एक दूसरे को स्वीकार कर पाएंगे. वहीं सहकारिता मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि वे कितने राष्ट्र भक्त हैं, ये सबको पता है.

सुधाकर सिंह पर राजद का बड़ा एक्शन

बता दें कि पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह को सरकार विरोधी बयानों के लिए आखिरकार पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. पार्टी ने उन्हें जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है. राजद पर इस बात को लेकर भारी दबाव था। सुधाकर सिंह मंत्री पद से हटाए जाने से पहले से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे. उन्होंने हाल के दिनों में भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर हमले किए और ये भी कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं है.

‘पार्टी के प्रस्ताव के खिलाफ हैं बयान’

सुधाकर सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दिल्ली से नोटिस जारी किया. इसमें उल्लेख किया गया है कि ये नोटिस राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर जारी किया जा रहा है. नोटिस में उनके व्यवहार को गठबंधन धर्म के विरूद्ध बताया गया. ये भी कहा गया है कि राष्ट्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन को लेकर कोई भी बयान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही देंगे. ‘आपके बयान लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन करते हैं’. आपके बयानों से देश-विदेश में पार्टी की छवि आहत हुई है. सुधाकर सिंह को 15 दिनेां के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है क्यों नहीं उनपर गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...