Advertisment

पत्थरबाजी पर मांझी ने कहा- कुछ लोग फूल बरसाते हैं, कुछ पत्थर… भगवान उन्हें दें सद्बुद्धि

गयाजी : गयाजी जिले के गया शहर स्थित हरिद्वार सेमिनरी स्कूल की आर्ट गैलरी सभागार में आयोजित रोजगार मेले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी कड़ी में गया में भी विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है – केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से लगातार युवाओं को नौकरी दी जा रही है और गया में दूसरी बार इस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस दौरान करीब 74 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, शुक्रवार शाम उन पर हुए हमले को लेकर मीडिया के सवाल पर मांझी ने कहा कि सभा में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कुछ लोग फूल बरसाते हैं तो कुछ लोग दूसरी चीजें भी बरसा देते हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

JItan Ram Manjhi 2 22Scope News

मांझी ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री ने कभी यह नहीं कहा कि अपराधियों को जाति देखकर गोली मारी जाए

इसी दौरान बिहार की कानून व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कभी यह नहीं कहा कि अपराधियों को जाति देखकर गोली मारी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। अपराध समाज और राज्य के लिए घातक है और सरकार अपराधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मांझी ने आगे कहा कि बिहार में अपराध के खिलाफ ‘लंगड़ा अभियान’ और ‘शूट एट साइट’ जैसी कार्रवाई चल रही है, जो अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी है।

JItan Ram Manjhi 3 22Scope News

अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उससे पूरी जाति बदनाम नहीं होती – जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उससे पूरी जाति बदनाम नहीं होती, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर इसे जातीय रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बालू चोरी, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ आंकड़े एनसीआरबी रिपोर्ट पर आधारित हैं, न कि उनके व्यक्तिगत बयान पर आधारित है।

JItan Ram Manjhi 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेला : गिरिराज सिंह ने 114 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...