पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार किया है। तेजस्वी के चेंज इन 24 और भारत की जनता परेशान है वाले बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ये तो सच है कि लोग परेशान हैं लेकिन सिर्फ वे लोग परेशान हैं जो भ्रष्टाचारी हैं, वह लोग परेशान हैं जिन्होंने लूटा है। सभी को हम ठोक कर जेल में डालूंगा। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा
वह भाजपा से परेशान होगा ही क्योंकि भाजपा में सभी भ्रष्टाचारी को जेल भेजा जायेगा। मोदी जी की गारंटी है कि केजरीवाल हों या हेमंत सोरेन या फिर लालू प्रसाद यादव सभी को जेल में रहना होगा। तेजस्वी कहते हैं कि चेंज इन 24 तो वैसे नेता का नाम लीजिये जिसका खाता खुलेगा इनका तो खाता भी नहीं खुलेगा। जिसका खाता खुलेगा वह कह कह सकता है कि चेंज इन 24 लेकिन इनका तो खाता भी नहीं खुलेगा।
वहीं सम्राट चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भी भ्रस्ट लोग हैं, जिन्हे गलत तरीके से जेल भेजा गया है उन्हें हम कानूनन बहार निकालेंगे। कांग्रेस ने देश को 55 वर्षों तक लूटा है इसलिए आज हम गरीब और बेरोजगार हैं।
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
प्रमोद कुमार को बनाया गया CM का आप्त सचिव
TEJASHWI TEJASHWI TEJASHWI
TEJASHWI


















