पटना : बिहार में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने एक बड़ा बयान दिया है। दो नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरण के मामले पर कहा कि इतिहास के पन्नों पर काले अक्षरों में इस दिन को लिखा जाएगा। छात्रों के समाधान किए बगैर समाधान बहुत गलत बात है। यह मामला फंसने और फंसाने का बड़ा खेल हो रहा है।
विजय सिन्हा ने नई शिक्षक बहाली मामले को नियुक्ति घोटाला बढ़ाकर सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के द्वारा शिक्षक बहाली की परीक्षा में जो प्रश्न पूछे गए उसमें कई गलतियां पाई गई। लेकिन अभी तक उसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसे साफ जाहिर होता है कि यह सरकार बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
एसके राजीव की रिपोर्ट







