मुजफ्फरपुर में विजय सिन्हा ने बांटे नियुक्ति पत्र

368
मुजफ्फरपुर में विजय सिन्हा ने बांटे नियुक्ति पत्र
Advertisment

मुजफ्फरपुर : बिहार में जमीनी विवाद अपराध का बहुत बड़ा कारण है। बिहार सरकार जमीन विवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए जमीन का विशेष सर्वेक्षण हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यह बातें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज परीक्षा भवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

Advertisment

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक और अमीन के 330 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आमजन के जमीनी विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से नियुक्ति पत्र बांटी गई है, आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने करीब 10 हजार अभ्यर्थियों को बांटा नियुक्ति पत्र

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Advertisement