श्यामा प्रसाद की जयंती पर राधा मोहन ने कहा- अगर ये नहीं होते तो बंगाल व पंजाब भी पाकिस्तान का होता

मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पंडित जवाहरलाल नेहरु और मोहमद अली जिन्ना पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो बंगाल और पंजाब भी पाकिस्तान का होता। जवाहरलाल नेहरु और मोहम्मद अली जिन्ना ने एक- दूसरे से समझौता कर देश को आजाद करना ही इनका मकसद नहीं था बल्कि केवल प्रधानमंत्री का बनना इनका मकसद था। इसलिए इन दोनों लोगों ने देश का बंटवारा किया और दोनों दो देश के प्रधानमंत्री बने।

Goal 1 22Scope News

हमारे देश को आजाद कराने में कई महापुरुषों का योगदान है – सांसद राधामोहन सिंह

सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में कई महापुरुषों का योगदान है लेकिन पंडित नेहरु और जिन्ना ने आजादी की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्रधानमंत्री बनने के लिए भी लड़ाई को लड़ा है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनके बलिदान का नतीजा है कि आज हमलोग इतने बड़े देश के निवासी हैं। लगातार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के द्वारा कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला जा रहा है। इसी कड़ी में राहुल गांधी के सैनिटी नैपकिन का विवाद अभी सुलझा ही नहीं था। तबतक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को लेकर बड़ी टिप्पणी कर दिया है।

यह भी पढ़े : India’s Partition की पीड़ा एक ऐसी त्रासदी जिसे भुलाया नहीं जा सकता है :राधा मोहन सिंह

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...