मंत्री मंगल ने कर दी भविष्यवाणी, कहा- सत्ता में नहीं आएंगे तेजस्वी

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमर शब्द का उपयोग यहीं लोग कर सकते हैं। यह लोग कभी भी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान और बाबासाहेब को कभी नहीं मानते हैं। ऐसी भाषा बोलने वाले लोग कांग्रेस पार्टी के गोद में बैठे हुए हैं। वे वैसे पार्टी के साथ हैं जो आपातकाल लागू करने के साथ-साथ संविधान को कुचलने का काम किया है। मंत्री ने भविष्यवाणी कर दी है कि तेजस्वी बिहार के सत्ता में कभी नहीं आएंगे।

Goal 6 22Scope News

RJD पार्टी संविधान और बाबासाहेब के विचारों को कुचलना का काम करते हैं – मंत्री मंगल

मंत्री मंगल पांडे ने आगे कहा कि देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने वाले तेजस्वी यादव के साथ यह लोग रहते हैं। जिस पार्टी में तेजस्वी यादव हैं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबासाहेब अंबेडकर की फोटो को अपने पैर के पास रखते हैं। यह लोग कभी भी संविधान का सम्मान नहीं किया है। देश का सबसे बड़ा पंचायत सदन है। दोनों सदनों में लंबी चर्चा के बाद कई सुधार के बाद वह लोकसभा और राज्यसभा में पास हुआ है। ये लोग लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास होने के बाद फाड़ देते हैं। इनका संस्कार यही रहा है। यह लोग बिल को फाड़ कर कूड़ेदान में फेंकने के साथ-साथ संविधान और बाबासाहेब के विचारों को कुचलना का काम करते हैं।

1952 के बाद चुनाव आयोग ने कितने चुनाव कराए और व भी पारदर्शी के साथ – मंगल पांडे

मंत्री मंगल ने कहा कि भारत चुनाव आयोग 1952 से लेकर अब तक कितने चुनाव करा दिए हैं और वो भी पारदर्शी के साथ देश में चुनाव कराते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमत के आधार पर लोकप्रिय सरकारों का गठन होता है। इनके मन के अनुरूप काम नहीं होता है तो चुनाव आयोग गलत लगने लगता है। अगर इनकी सरकार किसी राज्य में बन जाए तो फिर चुनाव आयोग और ईवीएम सही हो जाता है। ये लोग शुरू से ही संविधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का काम है सरकार की कमियों को गिनाना नहीं की संस्थाओं पर सवाल उठाना। मंगल पांडे ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरह से लोकसभा या राज्यों की विधानसभा का चुनाव कराती है। हर बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत बात है।

यह भी पढ़े : पटना पहुंचे अशोक गहलोत, एयरपोर्ट पर ही चुनाव आयोग को जमकर सुनाया

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...

Jharkhand Assistant Acharya Result 2023: संशोधित रिजल्ट के लिए सरकार ने...

 झारखंड सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का संशोधित रिजल्ट तय समय पर जारी नहीं हुआ। राज्य सरकार और जेएसएससी ने सुप्रीम कोर्ट से 8...

Jharkhand Cyclone Alert: 15 जिलों में Orange Alert, रांची में दो...

झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नौ जिलों में येलो अलर्ट और रांची में 28...