विधानसभा चुनाव: पहले चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, किसी ने किया रोड शो तो किसी ने जनसंपर्क

हजारीबाग. झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है। आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। अंतिम दिन हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत कई अन्य उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंकी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने पूरे शहर में रोड शो किया। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई अन्य जगहों पर जाकर जनसंपर्क किया। निर्दलीय प्रत्याशी ने भी पूरे शहर में रोड शो का आयोजन किया।

बता दें कि, आज 3 बजे पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। समय से पहले प्रत्याशी यह प्रयास कर रहे थे कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। 13 नवंबर को मतदान होना है। अब देखना यह होगा कि मतदाता अपना आशीर्वाद किस प्रत्याशी को देता है और कौन यहां से जीत कर विधानसभा जाते हैं।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...