Advertisment

खड़गे-तेजस्वी की मुलाकात पर बिहार में जमकर राजनीति, आपस में भिड़े JDU-RJD

पटना : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर अहम बैठक हुई। जिसमें बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा, राजद के सांसद संजय यादव, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई लोग मौजूद थे। पूरे बात की जानकारी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को तेजस्वी यादव जानकारी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक बैठक चली है। इसको लेकर बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। सत्ता और विपक्ष अपने में ही उलझ रहे हैं। जदयू राजद पर ठीकरा फोड़ रही है तो वहीं राजद जदयू पर निशाना साध रही है।

Goal 1 22Scope News

ये महागठबंधन का आंतरिक मामला है, तेजस्वी लालू के लिए आंतरिक बोझ हो सकते हैं – JDU MLC नीरज कुमार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुलाकात को लेकर बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां इस मुलाकात बीजेपी इसे अवसर को राजनीति बता रही है। वहीं जदयू भी तेजस्वी यादव पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहती। जेडीयू एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के ऊपर हमला करते हुए कहा कि यह इंडिया महागठबंधन का आंतरिक मामला है। तेजस्वी लालू प्रसाद यादव के लिए आंतरिक बोझ हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी जिसका स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की विरासत रही है। ऐसी पार्टी वैसे व्यक्ति के सामने आत्मसमर्पण कर रही है जो 420 का आरोपी रहा है। वैसा व्यक्ति जो लगातार कोर्ट में पेश हो रहा हो। कांग्रेस वैसे व्यक्ति का बिहार में नेतृत्व स्वीकार करने जा रही है तो यह कांग्रेस की दुर्गति की अंतिम प्रणीति है।

यह भी देखें :

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार में महागठबंधन महामजबूत है – RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी

तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच दिल्ली में बैठक को लेकर बिहार की राजनीति गरम है। एक तरफ जहां इस मुलाकात को एनडीए के तमाम घटक दल बीजेपी और जदयू राजनीतिक प्रहार कर रही है। वहीं राजद इस मुलाकात को मिल का पत्थर साबित करने में लगी हुई है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर बिहार में महागठबंधन महामजबूत है।‌ इसका इसका परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दौरान देखने को मिलेगा। ‌इस बात को लेकर किसी को कोई भम्र और कंफ्यूजन नहीं है। जिस तरह से तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात को लेकर एनडीए घटक दल में बेचैनी है। वह बेचैनी इन लोगों को दूर कर लेनी चाहिए और अपने खेमे में चल रहे मुख्यमंत्री पद के लिए नूरा कुश्ती के खेल को दूर करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Breaking : खड़गे के बैठक में शामिल हुए तेजस्वी, कहा- बिहार में नहीं बनेगी NDA की सरकार

महीप राज की रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...