भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक बिरादरी को शुभकामनाएं, युवाओं के बौद्धिक विकास में अध्यापकों में अहम भूमिका होती है। यह सराहनीय है कि कैसे कोरोना संकट में भी टीचर्स द्वारा बनाया गया शिक्षा का सफर जारी रहा। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि, मैं डॉ. एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता और हमारे देश के लिए उनके योगदान को भी याद करता हूं।
स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था, इस कारण सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में भारत में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है।


















