Jharkhand: झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ताजा रहा है। राज्य में हाथी इतने आक्रोश में आ गए हैं कि आए दिन किसी न किसी की हत्या कर दे रहे हैं। एक बार फिर मामला कोडरमा से सामने आया है। कोडरमा में भा हाथी ने भारी उत्पाद मचा दिया और दो लोगों की जान भी ले ली है।
महिला पुरुष को हाथी ने कुचलकर मार डाला
कोडरमा में हाथी का आतंक बढ़ने लगा है। बुधवार रात हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचल कर मार डाला है। जानकारी के मुताबिक रात 8:00 बजे हाथी मरियमपुर के पास देखा गया, जहां पहले उसने एक महिला को कुचल दिया, वही वहां से भगाने के क्रम में बोनाकाली महिला कॉलेज के पास हाथी ने 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन, पिता छोटका सोरेन को भी कुचलकर मार डाला। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के बोनाकाली और मरियमपुर में हाथी के दस्तक देने से लोग दहशत में है।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को ज्यादा दूर खदेड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी भी एक हाथी मरियमपुर से सटे जंगलों में छिपा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ हाथियों का एक झुंड भी बागीटांड से सटे कोडरमा घाटी के जंगलों में देखे जाने की सूचना है।
हाथी के जंगल में छिरे होने की है आशंका
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम के पास हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम भी नहीं है। सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची जरूर, लेकिन एक टॉर्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जाता रहा जो नकाफी साबित हुआ है। हांथी अभी भी पास के जंगल मे छिपा है और कभी भी आतंक मचा सकते हैं।
Highlights


