डोमचांच में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र के चंचाल पहाड़ी के निकट पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. तकरीबन 172 पीस जिलेटिन पावर जेल, 3 डेटोनेटर, 7 बंडल फ्यूज वायर और एक ब्लास्टिंग मशीन जंगल में बने 2 मंजिला इमारत में छिपा कर रखे हुए थे. गुप्त सूचना के आधार पर जब दो मंजिला इमारत में छापेमारी करने की पहुंची तो पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया.

जिस जगह से विस्फोटक बरामद किया गया है वह इलाका खनन क्षेत्र है और वहां बड़े पैमाने पर खदानों में पत्थर उत्खनन के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि बरामद किया गया विस्फोट अवैध रूप से रखा हुआ था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की.

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि विस्फोटक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और यह विस्फोटक किस परिस्थिति में उक्त घर में छिपा कर रखा गया था इसकी जांच पुलिस कर रही है. उन्होंने कहा कि पत्थर खदानों में भी विस्फोटक के इस्तेमाल को लेकर एक नियम है लेकिन, बगैर अनुज्ञप्ति के विस्फोटक घर में छिपाकर रखा गया था. उन्होंने बताया कि बरामद किए गए विस्फोटक का किस रूप में इस्तेमाल किया जाना था इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। बताते चलें कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विस्फोटकों के इस्तेमाल को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी और नक्सलियों तक विस्फोटक ना पहुंचे इसके लिए पुलिस को कई दिशा-निर्देश भी दिए थे.

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...